करतला: 75 वर्षीय महिला न्याय के लिए भटक रही, 20 दिन बाद भी FIR न दर्ज होने का आरोप
Kartala, Korba | Apr 11, 2026 जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है, जहां 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला पिछले 20 दिनों से चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए भटक रही है। पीड़िता ने उरगा पुलिस पर एफआईआर दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्राम पटाढ़ी निवासी अनंत कुंवर यादव के अनुसार, 20 मार्च को उनके घर से 1.10 लाख रुपये नकद और करीब 1 किलो चांदी के जेवर चोरी हो गए।