कलान: हुल्लापुर के पास सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया फोटो
अल्हागंज। थाना क्षेत्र के हुल्लापुर गांव के पास बुधवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच, रंग सांवला, हल्की बढ़ी हुई खिचड़ी दाढ़ी और छोटे बाल हैं। उसके दाहिने हाथ पर सांप का टैटू बना है।