जहानाबाद: पूरे जिले के 24 स्थानों पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने की छापेमारी, शराब के मामले में लिप्त कुल 18 लोगों को किया गिरफ्तार
जिले में लगातार उत्पाद विभाग की पुलिस होली पर्व के मद्देनजर छापेमारी अभियान चला रही है । इसी बीच एक बार फिर से जिले के 24 स्थानों पर जब उत्पाद विभाग की पुलिस ने छापेमारी की तो शराब के मामले में लिप्त कुल 18 लोगों को एक साथ गिरफ्तार किया है । इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार 18 लोगों में से 5 शराब बेचने वाले और 13 शराब पीने वाले हैं ।