बंजरिया: प्रखंड कृषि कार्यालय बंजरिया में बुधवार को 11:30 तक लटका रहा ताला, किसान वापस लौटे
प्रखंड कृषि कार्यालय बंजरिया में बुधवार को साढ़े ग्यारह बजे तक लटका रहा ताला। मामले में प्रभारी बीएओ विशाल कुमार ने बताया कि मुझे कार्यालय बंद होने की सूचना नही है। जबकि किसान दिलोज सहनी, नन्दन सहनी, त्रिलोकी मुखिया व लहवर मुखिया ने बताया कि वे लोग बीज व बीज उपचारित करने के तरीके जानने के लिए गए थे, लेकिन कार्यालय में ताला लगे रहने के कारण घर वायस लौट आए।