हज़ारीबाग: बकसपुरा पंचायत भवन में डाक सामुदायिक विकास कार्यक्रम का हुआ आयोजन
डाक विभाग द्वारा बकसपुरा पंचायत भवन में डाक मेला का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप, उप डाकपाल के डी सिंह मुखिया नानकु महतो, उपस्थित थे। डाक अधिदर्शक राजीव कश्यप ने बताया कि डाकघर में निवेश पूरी तरह सुरक्षित होने के साथ-साथ इस पर आपको अधिकतम ब्याज दर प्राप्त होता है।