करौं: करौं के कर्णेश्वर मंदिर में भक्तिमय वातावरण के साथ तीन दिवसीय बंगला संकीर्तन संपन्न
Karon, Deoghar | Mar 31, 2026 करौं प्रखंड के कर्णेश्वर मंदिर प्रांगण में तीन दिवसीय बंगला संकीर्तन का आयोजन मंगलवार दोपहर 3:00 पूर्णाहुति के साथ भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पश्चिम बंगाल की कीर्तनकार लक्खी दास व अर्पिता मुखर्जी ने ‘प्रभाष यज्ञ’, ‘कृष्ण रास लीला’ और ‘कुंजभंग’ पर आधारित पाठ प्रस्तुत किए। कृष्ण नाम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।