चूरू: साइबर ठगी का शिकार व्यक्ति को राहत, पुलिस ने ₹50 हजार कराए वापस
Churu, Churu | Jun 23, 2026 सदर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने फोन हैक कर ओम कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश से एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत की। एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर कांस्टेबल अनिल कुमार ने त्वरित कार्रवाई कर ट्रांजेक्शन ट्रेस किया। बैंकों से संपर्क कर 94,838 रुपये होल्ड करा दिए थे।