संडीला: रफ्तार की चपेट में आए दूल्हे के दोस्त की मौत, चाचा घायल, बारात में शामिल होकर बाइक से लौट रहा था
बेनीगंज कोतवाली के नयागांव के पास तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई,जबकि पीछे बैठा उसका चाचा घायल हो गया जिसे पुलिस ने सीएचसी कोथावां में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि कोतवाली देहात के बोझवा पुरवा निवासी 23 वर्षीय अनुज अपने दोस्त अमरकांत की शादी में शामिल होने बेनीगंज कोतवाली के जसमई गया था।