जगदलपुर: भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण देव ने ध्वजारोहण कर किया
भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्यक्ष प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अन्तर्गत जिले के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए गुरुवार दोपहर 12 बजे से दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन ग्राम आसना में किया गया। इस जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में बस्तर जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे हैं ।