जमुई: CSC सेंटर पर SDO के निरीक्षण में मिले कई संदिग्ध जमीन के कागजात और पैसा की लेन देन का साक्ष्य
खैरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में संचालित सीएससी सेंटर का एसडीओ सौरव कुमार के द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान मौके से बरामद खतियान , रजिस्टर-2 और दाखिल- खारिज से संबंधित कागजात को लेकर पूछताछ के दौरान गुरूवार की रात राजस्व पदाधिकारी शिवशंकर राय की अचानक तबियत बिगड़ गई। और वह अचेत अवस्था में हो गए। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार की देर रात तक एसडीओ सौरव कुमार, डीसीएलआर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे और चिकित्सक से राजस्व अधिकारी की स्थिति की जानकारी लेते रहे। एसडीओ के निरीक्षण के बाद संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, दहशत फैली हुई है। एसडीओ की कार्रवाई में कंप्यूटर और मोबाइल को जब्त किया गया है। साथ ही ट्रांजेक्शन के कई साक्ष्य भी मिले हैं। जिसको लेकर केंद्र के फरार संचालक नीमनवादा निवासी प्रवीण कुमार तथा तेलियाडीह निवासी अभिषेक कुमार पर एफआईआर करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में एसडीओ सौरव कुमार ने बताया कि अंचल कार्यालय परिसर में संचालित सीएससी सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान सीएससी संचालक गायब मिले। मौके से जमीन से संबंधित कई संदिग्ध कागजात बरामद किए गए हैं। मोबाइल और लैपटाप भी जब्त किया गया है। जांच के दौरान कुछ ट्रांजैक्शन से संबंधित गतिविधियां भी सामने आई हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जब्त किए गए इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। एक मोबाइल फोन आटो-लाक होने के बाद उसकी आगे जांच नहीं हो सकी। पूरे मामले में बिचौलियों, भू-माफिया या किसी संगठित गिरोह की संलिप्तता है या नहीं, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
आगे विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए एसडीओ ने कहा कि रजिस्टर टू और खतियान दोनों कापी नेट पर उपलब्ध हैं लेकिन उनकी वेब कॉपी उपलब्ध है।यहां ओरिजनल स्कैन कॉपी पाया गया है जिसपर कोई डिजिटल हस्ताक्षर भी उपलब्ध नहीं है। यह जांच का विषय है कि एक प्राइवेट सीएससी के कंप्यूटर में ये डॉक्यूमेंट कहाँ से और कैसे आया है। इसलिए इसकी विधिवत जांच होगी और कार्रवाई होगी। वहीं मीडिया कर्मी के पूछे गए सवाल पर आगे एसडीओ ने बताया कि भू- अभिलेख और वेबसाइट हैं उसमें कुछ शुल्क देना पड़ता है जिससे डिजिटल कॉपी उपलब्ध होती है, जिसमें सरकार के राजस्व का भी नुकशान हो रहा है। रजिस्टर-2 और खतियान जैसे राजस्व अभिलेखों की मूल स्कैन कॉपी किसी निजी कंप्यूटर या सिस्टम में नहीं होनी चाहिए। चूंकि राजस्व प्रशासन को स्वच्छ और पारदर्शी बनाना सरकार की प्राथमिकता है और इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। ख़ैरा अंचलाधिकारी के छुट्टी पर रहने की स्थिति में राजस्व अधिकारी को प्राथमिकी दर्ज कराने और सुसंगत धाराओं में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
इसी मामले में कार्यालय कक्ष में रेवेन्यू आफिसर से पूछताछ की जा रही थी, तभी अचानक उनकी बिगड़ी है। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान फिलहाल चिकित्सक ने राजस्व अधिकारी की हालत सामान्य बताई है। रातभर चिकित्सक की निगरानी में इलाज किया गया है। #jamuitopnews #jamuibihar #Crime #viral #viralchallenge #viralpost #jamuiPolice #sdojamui
Jamui, Jamui | Aug 28, 2026