भेलूपुर पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया, 80 लाख रुपए लेने और मारपीट का आरोप
Sadar, Varanasi | Apr 17, 2026 भेलूपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 80 लाख रुपये की अमानत में खयानत और लूट के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। भेलूपुर पुलिस ने रेलवे कॉलोनी के पास से अभियुक्त मनीष कुमार (27 वर्ष) पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम जलका नगरा, थाना अम्बा, जिला मुरैना (मध्य प्रदेश) को गिरफ्तार किया।