पाटन: ग्राम कान्तोरा में मजदूर की मौत के मामले में मजदूर के परिजन पहुंचे नूनसर चौकी, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Patan, Jabalpur | Jul 10, 2026 ग्राम कान्तोरा एक मजदूर मनोज प्रजापति की जर्जर स्कूल भवन को गिराने के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे परिजन नूनसर पुलिस चौकी पहुंचे और यहां पर उन्होंने चौकी प्रभारी राजेश धुर्वे से मुलाकात की और उनसे दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।