जगदलपुर: बलिराम वार्ड के बंद कैमिकल फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद महापौर संजय पांडे पहुंचे घटना स्थल, दी वस्तुस्थिति की जानकारी
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर संजय पांडे ने कहा कि ये स्थान एक बंद पड़ी कैमिकल फैक्ट्री है ,जो कि निजी संपति है ,इस स्थान पर साल के पेड़ के छिलके से ओलियानोलिक एसिड बनाया जाता था। यह 40 से 50 वर्ष पूर्व की बात है उसके बाद यह फैक्ट्री बंद कर दी गई थी। संजय पांडे ने बताया कि वार्ड पार्षद के द्वारा उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी ।