गेट न हटाने को लेकर नमाजी भड़के, ज्ञानवापी के बाहर हंगामा, भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 के पास नमाजियों के लिए एक अस्थाई गेट बनाया जा रहा था। जिसका विरोध गुरुवार को किया गया। मस्जिद कमेटी के सदस्यों एवं प्रशासन से हुई वार्ता में गेट के चौखट की हटाने की मांग की गई । जिस पर रात्रि को हटाने की बात कहीं गई। अगले दिन जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे लोगों ने अस्थाई गेट का चौखट बना देख माहौल गरमा गया।