सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत करैयाखेडा रोड पर रहने वाली 22वर्षीय युवती द्वारा अज्ञात कारण के चलते बुधवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार दोपहर मेडिकल कॉलेज में पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की