राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसिंघा स्थित मुख्य सड़क पर मोटरसाइकिल चालक ने साइकिल चला रहे बच्चे को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे इसकी जानकारी मिली है।