मुगलसराय: मुगलसराय में मलबा हटाते समय हादसा, एक मजदूर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मुगलसराय जीटी रोड स्थित डीडीयू जंक्शन रेलवे गेट नंबर-2 के पास शनिवार देर रात 11 बजे सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा हटाते समय दीवार गिर गई। हादसे में दो मजदूर मलबे में दब गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर घायल मजदूर मोहम्मद अली की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। वहीं 18 वर्षीय सद्दाम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जांच शुरु की गईं है।