बदरीविशाल के दरबार में अंबानी की आस्था, मंदिर समिति को 10 करोड़ का महादान
देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए और देश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
इस दौरान उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये की भेंट अर्पित की, जिसमें बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान शामिल है।
आस्था, सेवा और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का यह भाव श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा बन गया है।
#MukeshAmbani #BadrinathDham #JaiBadriVishal #DevbhoomiUttarakhand #CharDhamYatra #SanatanDharma