शाहजहांपुर: गांव पंखाखेड़ा में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर किया हमला, मां-बेटा लहूलुहान
मदनापुर (शाहजहाँपुर): थाना क्षेत्र के गांव पंखाखेड़ा में पुरानी कहासुनी को लेकर दबंगों ने एक घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से पीटकर मां और बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के मैसीम का कुछ लोगों से पुराना विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में करीब आधा दर्जन लोग मैसीम के घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।