नवाबगंज: बिजोरिया पर 'गोद में मासूम, साथ में प्रेमी... रेलवे स्टेशन पर खुली प्रेम कहानी'
क्योंलडिया इलाके में एक शादीशुदा महिला और दूसरे समुदाय के युवक के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। दोनों शुक्रवार को कहीं जाने की फिराक में बिजोरिया रेलवे स्टेशन पर बैठे थे। महिला की गोद में उसका मासूम बच्चा भी था। प्लेटफॉर्म पर दोनों को काफी देर तक साथ बैठे देखकर लोगों को शक हुआ, जिसके बाद सूचना हिंदू संगठनों और पुलिस को दी गई।