बिहारीगंज: पूर्व कांड के दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
बिहारीगंज पुलिस ने पूर्व के एक मारपीट और छिनतई मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हथिऔंधा वार्ड नंबर पांच निवासी मोहम्मद सैफुल और मोहम्मद औरंगजेब के रूप में हुई है। दोनों पर दर्ज कांड में मारपीट और रुपये छीनने का आरोप है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।