कोटड़ा: ओड़ा में अनन्त चतुर्दशी पर सामूहिक कथा आयोजित की गई
Kotra, Udaipur | Sep 17, 2024 मुख्यालय के ग्राम पंचायत ओड़ा में अनंत चतुर्दशी व्रत के उपलक्ष में कथा श्रवण का आयोजन हुआ। कथा का वाचन कन्हैया लाल जोशी ने किया। भगवान विष्णु के अनंत रूपों का वर्णन करते हुए सभी व्रतधारियों ने कथा श्रवण किया। तत्पश्चात 14 गाठों वाला अनन्त भगवान का सूत सब ने अपनी भुजाओं में बांधा और आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।