कोटड़ा: ओड़ा में डीजे की धुन पर किया गया गणपति की प्रतिमा का विसर्जन, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
Kotra, Udaipur | Sep 16, 2024 मुख्यालय के ओड़ा ग्राम पंचायत में धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन। विनायक नवयुवक मंडल ओड़ा के मिडिया प्रभारी खूबीलाल पूर्बिया ने बताया कि सभी कार्यकर्ता धूमधाम से नाचते हुए सरोवर पर पहुंचे ।जहां जयकारों के साथ विसर्जन हुआ। उसके पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।