शामली: PWD ठेकेदार पर खेतों से मिट्टी उठाने और सड़क चौड़ीकरण में किसानों की भूमि लेने का आरोप, कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान
Shamli, Shamli | Jul 23, 2026 गुरूवार को ऊन तहसील क्षेत्र के गांव रंगाना निवासी किसान यशवीर सिंह, बारू, कपिल कुमार, सम्राट सिंह आदि शामली कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने बताया कि वर्तमान में ढ़िढाली—रंगाना होते हुए गंदेवड़ा संगम मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य प्रचलित है। आरोप है कि PWD का ठेकेदार किसानों के खेतों से मिट्टी उठा रहा है और चौड़ीकरण में किसानों की भूमि भी सड़क में ली जा रही है।