बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में पीबीएम सुधार अभियान को मिली नई रफ्तार
कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के तहत गठित संयुक्त समिति ने बुधवार को पीबीएम अस्पताल अधीक्षक से मुलाकात कर अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों की सुविधाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। सियाग ने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य पीबीएम में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और आमजन की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।