खेरागढ़: खेरागढ़ में 'विधायक' लिखे डंपर का वीडियो हुआ वायरल, ओवरलोडिंग और नंबर प्लेट पर उठे सवाल
आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में एक डंपर का वीडियो शुक्रवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डंपर पर बड़े अक्षरों में ‘विधायक’ लिखा दिखाई दे रहा है। वहीं वाहन के ओवरलोड होने और नंबर प्लेट की स्थिति को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग परिवहन नियमों