मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण को अधिकारी गंभीरता से लेवे
समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने दिए निर्देश
समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में संपन्न हुई कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के निराकरण को अधिकारी गंभीरता से ले खास तौर पर 50 दिनों से लंबित शिकायतों पर फोकस करें बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में समीक्षा के दौरान निर्देशित किया कि राजस्व विभाग में बड़ी ज्यादा संख्या में शिकायत लंबित पड़ी है सभी राजस्व अधिकारी गंभीरता से ध्यान दें कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को प्रत्येक दिवस कम से कम एक घंटा सीएम हेल्पलाइन निराकरण को देने के निर्देश दिए सीतामऊ गरोठ तथा मल्हारगढ़ तहसीलदारों की शिकायतें ज्यादा संख्या में लंबित पाई गई है उपरोक्त तहसीलदारों को जानकारी के साथ अगली समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में स्वयं उपस्थित होने के निर्देश दिए गए मंदसौर नगर पालिका में
भी लगभग 700 की संख्या में शिकायत लंबित पाई गई कलेक्टर द्वारा नगरपालिका अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए
अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में एसडीएम सीतामऊ की सराहना
बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए अवैध शराब के विरुद्ध एसडीएम सीतामऊ सुश्री शिवानी गर्ग द्वारा की गई कार्रवाई की कलेक्टर द्वारा सराहना की गई
मिलावट के विरुद्ध कार्रवाई
कलेक्टर ने बैठक में खाद्य एवं औषधि प्रशासन तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध अभियान में तेजी लावे ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग की जाए इस दिशा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए
स्वामित्व अभियान की समीक्षा
बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले में शासन के महत्वपूर्ण स्वामित्व अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई इस दिशा में भानपुरा गरोठ तथा दलोदा में अच्छा कार्य होने पर संबंधित तहसीलदारों नायब तहसीलदारों की सराहना की गई साथ ही मंदसौर मल्हारगढ़ सीतामऊ सुवासरा को कार्य पर ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया कलेक्टर ने कहा कि मंदसौर जिले को प्रदेश में सर्वाधिक लक्ष्य है परंतु हमें मंदसौर जिले को प्रदेश में अव्वल स्थान पर लाना है
सीएम जन विश्वास का जनसंवाद कैंप 16 अक्टूबर को नारायणगढ़ में
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान क्रियान्वयन तथा प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि आगामी कैंप मल्हारगढ़ विकासखंड के अंतर्गत नारायणगढ़ में होगा जहां जन संवाद किया जाएगा सभी अधिकारी तैयारी कर लेवे कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री जन् विश्वास अभियान जिले के सभी विकासखंडो में दो-दो बार हो चुका है सभी अधिकारी मैदानी चुनौतियों तथा समस्याओं शिकायतों के भली भांति अवगत हो चुके होंगे आपके पास डाटा भी तैयार हो चुका है अतः समस्याओं के निराकरण हेतु ठोस कार्य योजना बनाई जाकर निपटान का कार्य किया जाए प्रत्येक अधिकारी लिस्ट बनाएं जिसमें गांव, शिकायत तथा सॉल्यूशन हुआ अथवा नहीं उपरोक्त प्रकार के कॉलम बनाकर जानकारी भरी जाए
स्कूल बसों की फिटनेस चेक की जाए
कलेक्टर ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी स्कूल बसों की फिटनेस एवं परमिट अभियान संचालित कर चेक किए जाएं ओवरलोडिंग के विरुद्ध सतत कार्रवाई जारी रहे
जर्जर भवनों को ध्वस्त करने की समीक्षा
कलेक्टर द्वारा जिले में विभिन्न शासकीय विभागों के अंतर्गत जर्जर हो चुके भवनो की जानकारी ली गई कलेक्टर के निर्देश अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा उनके 380 भवनों को जर्जर घोषित करने हेतु जांच करवाई प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को प्रेषित किया गया है जिनमें से लोक निर्माण विभाग द्वारा 324 भवनो को अनफिट घोषित किया जा चुका है 102 भवन ध्वस्त किये जा चुके हैं इसी प्रकार जनपद पंचायतौ के अंतर्गत 375 भवनौ को ध्वस्त करने की स्वीकृति लोक निर्माणविभाग द्वारा मिली है इसके अलावा स्वास्थ्य कृषि तथा अन्य विभागों के भी भवन है जिनको ध्वस्त किया जाना है विभागो द्वारा लोक निर्माण विभाग से जांच करवाई करवा कर भवनो को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है
अवैध होर्डिंग के संबंध में टेंडर में देरी क्यों
बैठक में कलेक्टर ने मंदसौर शहर में अवैध होर्डिंग के विरुद्ध कार्रवाई के संबंधमें नगर पालिका अधिकारी से जानकारी प्राप्त की इस संबंध में टेंडर लगाने में देरी पर कलेक्टर द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया
गांधी सागर में ओवरलोडिंग नहीं हो
बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले के गांधी सागर बांध पर बोट संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई कलेक्टर ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में बांध में संचालित बोट में ओवरलोडिंग नहीं हो सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए
अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करें
कलेक्टर द्वारा सभी एसडीएम तथा राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार संचालित की जाए कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण संबंधी कार्रवाई की रिपोर्टिंग नहीं की जा रही है
अवैध कॉलोनीयों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश
कलेक्टर द्वारा सभी एसडीएम तहसीलदारों को निर्देशित किया गया कि अवैध कॉलोनीयो के संबंध में किसी प्रकार की शिकायत नहीं आना चाहिए प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई की जाए अवैध कॉलोनी का निर्माण नहीं हो यह सुनिश्चित करें जहा भी अवैध कॉलोनी के निर्माण किए जाते हैं वहां प्रारंभ से ही कार्रवाई कर दी जाए कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन द्वारा अवैध कॉलोनी संबंधी दो प्रकरणों को लोकायुक्त को भिजवाया गया है इस मामले में जिला प्रशासन सख्ती से कार्य कर रहा है
सभी एम्बुलेंस वाहनों की फिटनेस चेक होगी
बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग के एंबुलेंस वाहनों की उपलब्धता की समीक्षा की गई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सख्ती से निर्देशित किया कि जिले में एंबुलेंस वाहनों की उपलब्धता 24 घंटे सुनिश्चित करें एंबुलेंस वाहनों की मरम्मत में देरी नहीं की जाए वाहन ड्राइवर तथा अन्य संसाधनों के साथ रोगियों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहे इस मामले में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि अभियान संचालित कर जिले के स्वास्थ्य विभाग के सभी एंबुलेंस 108 वाहनों की फिटनेस चेक करके रिपोर्ट दे
बैठक में कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा शहर में बाल भिक्षावृत्ति पर नियंत्रण के संबंध में महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया जिले की जल संरचनाओं को वेटलैंड घोषित करने की कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई
#मंदसौर
#Mandsaur