वाराणसी STF ने मिर्जापुर कैशवैन लूटकांड का शूटर दबोचा
Sadar, Varanasi | Sep 11, 2024 वाराणसी STF ने मिर्जापुर में कैश वैन के गार्ड की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी शूटर राजीव कुमार साहनी को अरेस्ट कर लिया है। एसटीएफ ने वैशाली बिहार में दबिश देकर शूटर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लूट की घटना के बाद से कई शहरों में शरण पाए था, दो दिन पहले घर आया तो एसटीएफ ने जाल बिछा दिया।