काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ने अस्सी घाट पर बटुकों संग रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की शांति हेतु किया यज्ञ
Sadar, Varanasi | Sep 11, 2024 काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुनील कुमार ने वाराणसी के अस्सी घाट पर बटुकों के साथ रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की शांति के लिए यज्ञ किया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम "विष मुक्त काशी" के बैनर तले आयोजित किया गया। जिसमें 11 बटुकों द्वारा "गजेन्द्र मोक्ष" और "विष्णु सहस्रनाम" का जाप भी किया गया।