वाराणसी में ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, पति गंभीर
Sadar, Varanasi | Sep 11, 2024 वाराणसी के पहड़िया में मंगलवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला का पति और भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास जुटे लोगों ने ट्रक को घेरकर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने चौकी पर पहुंचकर आक्रोश जताया। पुलिस ने मृतका के घायल पति और भांजा को अस्पताल में भर्ती कराया।