दिल्ली से वाराणसी दर्शन करने आए एक युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर दी जान, घटना के समय उसी कमरे में सो रही थी मां
Sadar, Varanasi | Sep 11, 2024 वाराणसी में दिल्ली के ज्वैलर्स ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना भेलूपुर थाना से महज 50 मीटर दूर एक होटल की है। ज्वैलर्स शाहिल मलिक मां के साथ दिल्ली से दर्शन करने वाराणसी आया था। दोनों एक रूम में एक ही बेड पर लेटे। फांसी लगाने से पहले शाहिल ने मां को नींद की ज्यादा डोज वाली दवा दी।