पीरटांड: पीरटांड़ के युवक ने ड्रीम 11 में जीते एक करोड़, IPL टीम बनाकर बदली किस्मत
Dreem 11 गेमिंग एप से पीरटांड़ का एक युवक करोड़पति बना है। मंगलवार को 1 बजे इसकी जानकारी युवक के परिजनों ने दी।विजेता युवक का नाम टुनटुन राय है जो पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत के जमुआ गांव का रहने वाला है।फिलहाल व जयपुर में ड्राइवर है जो निजी वाहन चलाता है।बताया गया कि टुनटुन बहुत दिनों से इस गेमिंग एप से आईपीएल मैच में टीम बनाकर गेम खेल रहा था।