पानीपत में पुलिस ने बुधवार को साइको किलर महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने 4 बच्चों की हत्या की बात कबूल की है।उसने अपनी 6 साल की भतीजी और बेटे की भी हत्या की थी। महिला ने बताया कि बेटे को पानी में डुबोकर इसलिए मारा, क्योंकि उसने एक हत्या करते हुए महिला को देख लिया था।