खंडवा: खंडवा में जहां-तहां ऑटो खड़े करने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई शुरू
खंडवा शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने अनाधिकृत और अव्यवस्थित रूप से खड़े होने वाले ऑटो रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना निर्धारित स्थान के ऑटो खड़े करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।