सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने और ढांचा में सुधार को लेकर एनक्यूएएस की राज्य स्तरीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने सोमवार की देर शाम 6:30 बजे तक प्रसव कक्ष, आपरेशन थियेटर, मैटरनिटी वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी, लैब, ब्लड बैंक, जेनरल वार्ड, दवा काउंटर, एसएनसीयू, मानसिक विभाग का बारीकी से जायजा लिया।