सिंगरौली: एनसीएल निगाही में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की द्वितीय अर्धवार्षिक बैठक हुई
एनसीएल की निगाही परियोजना के सभागार में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), सिंगरौली की द्वितीय अर्धवार्षिक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता एनसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक/अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) सिंगरौली श्री बी. साईराम ने की। बैठक में निदेशक कार्मिक मनीष कुमार एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी विंध्याचल उपस्थित रहे।