सिंगरौली: कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर ने 106 आवेदनों पर की सुनवाई, अधिकारियों को निराकरण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागर में आयोजित जन सुनवाई में जिले के विभिन्न अंचलो से आए 106 आवेदको के द्वारा अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराते हुये अपना आवेदन दिया गया।कलेक्टर के द्वारा सभी आवेदको से उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चत जन सुनवाई में उपस्थित अधिकारियो से कई आवेदको की समस्याओं का त्वारित निराकरण कराया गया।