रॉबर्ट्सगंज: मीतापुर गांव पहुंचकर प्रभारी मंत्री ने सोन नदी में डूबने वाले तीनों बच्चों के परिजनों से की मुलाकात
सोनभद्र के मीतापुर गांव में सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद प्रदेश के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ परिवारों के साथ खड़ी है।