बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, बृजनन्दन राय द्वारा थाना अन्तू स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली, सुविधा व्यवस्था तथा महिला सुरक्षा से संबंधित समस्त गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मिशन शक्ति रजिस्टर, शिकायत प्रबंधन, त्वरित कार्रवाई की प्रविष्टिय आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया।