मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के भगत नगर के आगे बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। 27 अप्रैल 2026 को टूटी लाइन को अब तक नहीं जोड़ा गया था, जिससे आज बड़ा हादसा हो गया। टूटे हुए तार में करंट आने से 5 से 6 गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया है।