चांदपुर: नूरपुर में बेटी की शादी के लिए गिरवी रखी जमीन हड़पी, पीड़ित परिवार ने पुलिस से की शिकायत
बिजनौर में आज गुरुवार को दोपहर करीब 12:00 धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। नूरपुर के गांव धमरोला निवासी पीड़िता ने पुलिस में दी तहरीर में बताया कि एक व्यक्ति पर उसने अपनी बेटी की शादी के लिए जमीन गिरवी रखी थी। इसके बाद धोखे से उसने बैनामा करा लिया और जमीन हड़प ली अब परिवार ने कार्यवाही की मांग की है