नवगछिया: नवगछिया में तीन थानाध्यक्ष बदले, रविशंकर सिंह बने गोपालपुर थानाध्यक्ष
पुलिस जिला नवगछिया में दो साल की सेवावधि पूरी होने के बाद तीन थानाध्यक्षों का तबादला किया गया है। एसपी नवगछिया के आदेश के अनुसार आदर्श थाना नवगछिया के थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह को गोपालपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं गोपालपुर थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार चौधरी को खरीक थानाध्यक्ष बनाया गया है। खरीक थानाध्यक्ष नरेश कुमार को अभियोजन शाखा का प्रभारी बनाया गया है।