वाराणसी में चेतगंज थाने से कुछ दूरी पर 2 बदमाशों ने की साधु की हत्या, रुपए मांगने पर पत्थर से कूचा सिर
Sadar, Varanasi | Sep 16, 2024 वाराणसी में सोमवार शाम दो बदमाशों ने चौराहे पर एक साधु की हत्या कर दी। साधु शराब के ठेके के बाहर खड़ा था। उसने बदमाशों से रुपए मांगे तो एक ने पत्थर की पटिया साधु के सिर पर मार दी। इससे साधु बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद दोनों बदमाशों ने उसका सिर कूच दिया।