शहर के विभिन्न इलाकों में निकाला गया बारावफात का जुलूस
Sadar, Varanasi | Sep 16, 2024 आज सोमवार को ईद-मिलाद-उन- नबी पर लोहता क्षेत्र के लोहता बाजार, कोटवा, मंगलपुर आदि गांव से निकले जुलूस में नबी के आमद की खुशी साफ नजर आईं। बड़े, बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे पूरी अकीदत से जुलूस में शामिल हुए। लोहता में फिजा में इत्र और फूलों की खुश्बू के साथ नबी का जिक्र गूंज उठा।