मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में एक विद्यालय में लाखों रुपए की हुई चोरी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Sadar, Varanasi | Sep 16, 2024 वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में लाखों की चोरी की घटना सामने आया है। जिसमें पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको बता दें कि मंडुवाडीह थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित डॉक्टर के पी सोनकर हायर सेकंडरी स्कूल के कार्यालय के झरोखे से घुसकर चोरों ने एक लाख 5 हजार दो सौ रुपये को उड़ा दिया।