मरवाही: भाजपा उत्तर मरवाही मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का प्रशिक्षण आयोजित, मरवाही विधायक रहे उपस्थित
भारतीय जनता पार्टी उत्तर मरवाही मंडल द्वारा सद्भावना भवन मरवाही में मंडल स्तरीय डीएलपी (डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची के उपस्थिति में कार्यक्रम में संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने तथा डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।