उचकागांव: उचकागांव के श्यामपुर गांव में शिक्षक की हत्या, मुखिया और भाजपा नेता समेत तीन गिरफ्तार
उचकागाँव थाने के श्यामपुर गांव निवासी शिक्षक व उचकागांव प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव के पिता अरविन्द यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने मुखिया व भाजपा नेता सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है| गिरफ्तार आरोपितों में झिरवां पंचायत के मुखिया नजीर आलम, उनके पुत्र शकील ऊर्फ झून्ना तथा श्यामपुर गांव निवासी व भाजपा के पूर्व महामंत्री नीरज सिंह शामिल है|