उचकागांव: उचकागांव में बरगछिया अंडरपास के पास पिकअप पर क्रूरता से लदे पांच मवेशियों के साथ दो गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के बरगछिया अंडरपास के समीप पिकअप पर क्रूरता से लादकर तस्करी के लिए ले जा रहे पांच मवेशियों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। रात्रि गस्ती के दौरान लाइन बाजार की तरफ से एक आ रही पिकअप को रोकने का इशारा किया। परंतु पिकअप पर बैठे लोग पुलिस को देखकर पिकअप छोड़कर भागने लगे। तलाशी में पिकअप से पांच गाय बरामद किया गया।