उचकागांव: झिरवा नदी टोला में अज्ञात अपराधियों ने शिक्षक की गोली मारकर की हत्या, एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
उचकागांव थाना क्षेत्र के झिरवा नदी टोला में सुबह स्कूल के लिए निकले शिक्षक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिसमें शिक्षक की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान शिक्षक अरविंद यादव के रूप में की गयी है। घटना के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना स्थल पर पहुँचे गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित के द्वारा घटना स्थल का निरिक्षण किया गया।