उचकागांव: बैरिया दुर्ग में मनरेगा तालाब निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध, प्रदर्शन किया
उचकागांव प्रखंड के बैरिया दुर्ग पंचायत के वार्ड वार्ड नंबर 12 में मनरेगा के तहत शुरू हुई तालाब निर्माण पर नाराजगी जताते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। बताया जाता है कि प्रखंड के बैरिया दुर्गा शिव मंदिर के पास करीब दो बिगहा सरकारी जमीन खाली है। जिसपर गांव के लोग बारात ठहराने सहित सार्वजनिक काम के लिए उपयोग करते हैं।